तरवां। मंगलवार की सुबह एक विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिवार के लोग उसकी लाश का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के संबंध में ससुर ने अपने दामाद के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। मृत महिला मीना मौर्य (25) पत्नी गोविंद तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव की रहने वाली थी। उसका मायका जहानागंज थाने के मुस्तफाबाद गांव में था। वह रामकिसुन मौर्य की बेटी थी। साल 2009 में मीना की शादी गोविंद के साथ हुई थी। इस दौरान वह एक बेटा और एक बेटी की मां बनी थी। रामकिसुन का आरोप है कि उसका दामाद गोविंद शादी के बाद से ही मीना पर शक करता था। इसको लेकर अक्सर वह परेशानी और प्रताड़ित करता था। इस बात को लेकर कई बार दोनों पक्षों में पंचायत भी हो चुकी है। गोविंद के उसी प्रताड़ना से तंग आकर मीना मंगलवार की सुबह अपने कमरे में छत के चुल्ले के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रामकिसुन के मुताबिक मीना की मौत के बाद परिवार के लोग उसकी लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गया और पुुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक तरवां संदीप यादव के मुताबिक रामकिसुन की तहरीर के आधार पर उसके दामाद गोविंद मौर्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही।