फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द तैयार हो कूड़ा निस्तारण प्लांट का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका क्षेत्र से कूड़े के निस्तारण के लिए मझगांवां में डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कराया गया है। डंपिंग ग्राउंड पर होने वाले कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण का जिम्मा सीएनडीएस के पास है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन ने पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव हनी को सीएनडीएस के साथ मिलकर डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। नगर क्षेत्र से निकलने वाले हजारों टन कूड़े केे निस्तारण के लिए नगर पालिका के पास जमीन नहीं थी। पहले नपा के पास मंडलीय अस्पताल के पीछे जमीन थी। जिसे मैलखत्ता कहा जाता था उस जमीन पर नगरपालिका ने हरिऔध नगर कालोनी बसा दी। इसके बाद जब जमीन नहीं मिली तो नपा ने नदी के किनारे बंधे पर कूड़ा गिराना शुरू कर दिया और जिला प्रशासन से डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन की मांग करने लगी। प्रशासन ने नपा को रानी की सराय विकास खंड के मझगांवां में जमीन उपलब्ध करा दी। जमीन उपलब्ध होने के बाद नपा कूड़े केे वहां गिराने लगी। इसी बीच जनपद में एनजीटी अनुश्रवण समिति की टीम आई और टीम ने जब डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया तो वहां की हालत देख काफी नाराजगी जताई। इसके बाद समिति ने उक्त जमीन की घेराबंदी करने और वहां पर एक पक्के प्लेट फार्म का निर्माण कराने का निर्देश दिया ताकि कूड़े को उसकी कैटेगरी के हिसाब से अलग किया जा सके। इस कार्य को करने के लिए शासन स्तर से सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। लेकिन अब तक नपा और सीएनडीएस इस निर्माण के लिए प्रस्ताव तक तैयार नहीं कर सकी। बुधवार को डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव को तलब तक तत्काल सीएनडीएस से मिलकर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। ताकि जल्द से जल्द डंपिंग ग्राउंड का निर्माण शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें