फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से युवती समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले जंतुओं के काटने से एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। सगड़ी संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के असरफपुर गांव निवासीनी 18 वर्षीया गरिमा यादव पुत्री तीरथ यादव रविवार को दिन में बाथरूम में नहाने गयी थी। इसी दौरान उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। वह भाग कर बाहर आयी और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के बाद परिजन उसे लेकर घर चले गये। घर पहुंचने पर कुछ ही देर बात उसकी मौत हो गई। मृतका दो भाईयों की इकलौती बहन थी। घटना से परिजनों में रोनापीटना मच गया। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव निवासी 27 वर्षीय दीपक पुत्र अछई शनिवार को दिन में घर में रखे ड्रम से गेहूं निकाल रहा था। इसी दौरान उसे विषैले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराये जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक चार लड़कियों का पिता बताया गया है। वहीं पत्नी गर्भवती भी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें