फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: घर की ओर पटाखा फेंकने का विरोध करने पर हमला, युवती और किशोर अस्पताल रेफर

Mon, 09 Nov 2026 05:19 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के हरिश्चन्द्रपुर गांव में दीपावली की रात पटाखा फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हमले में युवती समेत कई लोग घायल हुए। युवती के सिर में गंभीर चोट और किशोर के हाथ में फ्रैक्चर होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ मारपीट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरिश्चन्द्रपुर गांव में दीपावली की रात पटाखा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवती और किशोर समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। गंभीर चोट लगने पर युवती और किशोर को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घर की ओर पटाखे फेंकने का विरोध करने पर विवाद
पीड़ित पृथ्वी राम प्रताप सरोज के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे उनके घर के सामने सड़क पर कुछ लोग दीपावली के पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर की तरफ पटाखे फेंकने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।

शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

युवती के सिर में गंभीर चोट, किशोर का हाथ टूटा
मारपीट में राम प्रताप (48), निखिल (18), करन (17) और कुसुम (22) समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया। वहां कुसुम के सिर में गंभीर चोट और बार-बार बेहोश होने की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, किशोर करन के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उसे भी बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों का उपचार चल रहा है।

नौ लोगों समेत अन्य पर मारपीट का आरोप
पीड़ित ने गंभीरपुर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मिथुन सरोज, बबलू, रमेश, आशीष, वशिष्ठ सरोज, सचिन सरोज, सतीश सरोज, विपिन सरोज और राममिलन सरोज समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस को मिली तहरीर
चौकी इंचार्ज अश्वनी मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें