युवती के सिर में गंभीर चोट, किशोर का हाथ टूटा
मारपीट में राम प्रताप (48), निखिल (18), करन (17) और कुसुम (22) समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया। वहां कुसुम के सिर में गंभीर चोट और बार-बार बेहोश होने की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, किशोर करन के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उसे भी बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों का उपचार चल रहा है।
नौ लोगों समेत अन्य पर मारपीट का आरोप
पीड़ित ने गंभीरपुर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मिथुन सरोज, बबलू, रमेश, आशीष, वशिष्ठ सरोज, सचिन सरोज, सतीश सरोज, विपिन सरोज और राममिलन सरोज समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस को मिली तहरीर
चौकी इंचार्ज अश्वनी मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।