पल्हना। चौरी-बेलहा महाविद्यालय तरवां में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंद्रदीप सिंह की स्मृति में पांचवीं अखिल भारतीय ईनामी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन आजमगढ़ और वाराणसी की टीमें मैच जीतकर अगले दौर में पहुंची।
पांच दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन तीन फरवरी को होगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 26 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच कैंट स्टार क्लब वाराणसी और डीएचए आजमगढ़ के बीच खेला गया। डीएचए आजमगढ़ की टीम ने कैंट स्टार वाराणसी की टीम को 3-1 से हराया। दूसरा मुकाबला तारा क्लब बहराइच और स्टेडियम लालपुर वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम लालपुर वाराणसी में तारा क्लब 6-0 से बुरी तरह हराया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के डीआईजी आलोक कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि बीडीओ राजीव शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि आलोक कुमार सिंह ने कहा कि हॉकी राष्ट्रीय खेल होते हुए भी विलुप्त सा हो गया है। पूर्वांचल का क्षेत्र हॉकी के दृष्टि से अत्यंत उर्वरा युक्त है। इसका प्रमाण है कि जब पाकिस्तान की हॉकी टीम दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी थी, उस समय उसके पांचों फारवर्ड खिलाड़ी अविभाजित भारत के इसी क्षेत्र के रहने वाले थे। बीडीओ राजीव शर्मा ने कहा खेल सामाजिक समरसता स्थापित करने का सबसे अच्छा साधन है। खेल लोगों में प्रेम और सहयोग का भाव जागृत करता है। अध्यक्षता रामाश्रय मिश्र ने की। संचालन कमला सिंह ने किया। प्रभाकर सिंह ने आभार जताया। डॉ. सतीश चंद्र सिंह, रामानंद राजभर, देवेंद्र सिंह, रामाशीष सिंह, सतीश सिंह, सुनील यादव, विजय यादव, प्रभाकर सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, गोपाल यादव, आरएसएस के विभाग प्रचारक बैरिस्टर, दिनेश मिश्र, डॉ. संतोष कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, राणा सिंह, संग्राम सिंह, प्रवेश राजभर, सोनू सिंह, दिनेश मिश्र, प्रभाकर मिश्र, सोनू सिंह उपस्थित थे।