फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ और अंबेडकर डिपो को जल्द मिलेंगी 21 इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आजमगढ़ डिपो और अंबेडकर नगर डिपो को जल्द ही 21 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन से इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी मिलने के बाद जिले में इनके संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। ई-बसों के आने से यात्रियों को सुविधाजनक और प्रदूषण रहित परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
जिले में यात्रियों की संख्या और प्रमुख मार्गों पर यातायात के दबाव को देखते हुए लंबे समय से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नई बसें मिलने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी इनके संचालन की योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इससे रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल बसों पर निर्भरता कम होगी।
इससे ईंधन की बचत के साथ वायु प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। बसों के संचालन के लिए रूट और समय-सारिणी का निर्धारण संबंधित विभागों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन जरूरी है। इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। चार्जिंग स्टेशन तैयार होने के बाद जिले में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें