फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh accident: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर ही मौत, भतीजी गंभीर रूप से घायल

Tue, 14 Mar 2023 04:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी मलहपुरवा गांव निवासी विजय बहादुर अपने ससुराल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघईखास गांव गया हुआ था। मंगलवार की भोर में वह बाइक से अपनी भतीजी पुष्पांजलि को साथ लेकर वापस घर लौट रहा था। अभी वह जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत सगड़ी तहसील के पास ही पहुंचा था कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत सगड़ी तहसील के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार प्रधानपति की मौत हो गई। वहीं उसकी भतीजी गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं मृत का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया।

विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी मलहपुरवा गांव निवासी विजय बहादुर (38) पुत्र त्रिभुवन सोमवार को अपने ससुराल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघईखास गांव गया हुआ था। मंगलवार की भोर में वह बाइक से अपनी भतीजी पुष्पांजलि (15) पुत्री जनार्दन को साथ लेकर वापस घर लौट रहा था। अभी वह जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत सगड़ी तहसील के पास ही पहुंचा था कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 
इस हादसे में विजय बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजी पुष्पांजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक के अभी कोई संतान नहीं है। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वर्तमान में उसकी पत्नी दुर्गावती गांव की प्रधान है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें