फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फरार चार अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, दबिश में लगी पुलिस

Tue, 14 Mar 2023 07:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

शहर कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में गैंग लीडर पीयूष पांडेय उर्फ पुष्कर नाथ पांडेय के अलावा गैंग के सदस्य राजू पांडेय, अजय कुमार व कामेश पांडेय शामिल है। चारों शातिर अपराधी है और फरार चल रहे है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में शहर कोतवाली से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्तों पर सोमवार को एसपी ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया। इन अभियुक्तों पर जिले में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने ईनाम घोषित किया है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में गैंग लीडर पीयूष पांडेय उर्फ पुष्कर नाथ पांडेय के अलावा गैंग के सदस्य राजू पांडेय, अजय कुमार व कामेश पांडेय शामिल है। चारों शातिर अपराधी है और फरार चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने सोमवार को इन पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है।
एसपी अनुराग आर्य के अनुसार इन शातिर अपराधियों पर जिले में एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। इस गैंग के चारों अभियुक्त जमीन के कागजात में हेराफेरी व जालसाजी कर आम जनता से ठगी करते है। मकसद में सफल न होने पर इस गैंग के लोग अवैध असलहे के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें