फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: सड़क पर गिरे पत्थरों में फंसी बाइक पलटी, एक युवक की मौत, दो घायल, परिजनों में कोहराम

Tue, 25 Apr 2023 09:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

कोटा बुजुर्ग गांव निवासी सूरज उर्फ गुड्डू (42) सोमवार को किसी काम से पल्हना बाजार गया हुआ था। रात साढ़े नौ बजे के आसपास वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी वह गांव के पास ही पहुंचा था कि सड़क पर मौजूद पत्थर से उसकी बाइक टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली के कोटा बुजुर्ग गांव के पास सोमवार की देर रात सड़क पर गिरे पत्थर में फंस कर बाइक पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

कोटा बुजुर्ग गांव निवासी सूरज उर्फ गुड्डू (42) सोमवार को किसी काम से पल्हना बाजार गया हुआ था। रात साढ़े नौ बजे के आसपास वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी वह गांव के पास ही पहुंचा था कि सड़क पर मौजूद पत्थर से उसकी बाइक टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन व पुलिस घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें