फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

Tue, 28 Mar 2023 12:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

जहानागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अशोक यादव सोमवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आया हुआ था। देर रात वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह सिधारी थाना अंतर्गत नरौली क्षेत्र में पहुंचा था कि ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक अशोक यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में सिधारी थाना अंतर्गत नरौली क्षेत्र में सोमवार की देर रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अशोक यादव (22) सोमवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आया हुआ था। देर रात वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह सिधारी थाना अंतर्गत नरौली क्षेत्र में पहुंचा था कि ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती कि उससे पूर्व ही मौके पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें