फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर में घुसकर छह बदमाशों ने चाकू से किशोर पर किए ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Mar 2023 07:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

कटात चक कटात गांव निवासी मुन्ना रविवार की रात अपने घर पर मौजूद था। देर रात तीन बाइक सवार आधा दर्जन बदमाश घर पर चढ़ आए और मुन्ना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके अलावा उसकी मंडई को भी बदमाशों ने गिरा दिया।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में रविवार की रात भूमि विवाद को लेकर बाइक सवार छह बदमाश एक व्यक्ति के घर घुस आए और किशोर को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी मय दल बल पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

कटात चक कटात गांव निवासी मुन्ना (16) पुत्र मानिक राज यादव रविवार की रात अपने घर पर मौजूद था। देर रात तीन बाइक सवार आधा दर्जन बदमाश घर पर चढ़ आए और मुन्ना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके अलावा उसकी मंडई को भी बदमाशों ने गिरा दिया। चाकू लगने से घायल मुन्ना लहुलुहान होकर बेहोश हो गया था। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। घायल मुन्ना को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटना के पीछे कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें