फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh accident: हाईवे पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 30 Jan 2023 01:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

मेंहनगर थाना क्षेत्र के बासुपुर गांव निवासी राम प्रवेश यादव (29) डंफर चालक था। वर्तमान में वह मंधुरी में चल रहे हाई वे निर्माण में डंफर चला रहा था। सोमवार की सुबह वह बाइक से काम पर मंदुरी जाने के लिए घर से निकला। अभी वह रानी की सराय थाना अंतर्गत कोठिया गांव के पास एनएच पर निर्माणाधीन पेट्रोप पंप के पास ही पहुंचा था कि पहले से खड़े पिकअप से टकरा गया।
विज्ञापन
हाईवे पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में रानी की सराय थाना अंतर्गत एनएच पर कोठिया गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के बासुपुर गांव निवासी राम प्रवेश यादव (29) डंफर चालक था। वर्तमान में वह मंधुरी में चल रहे हाई वे निर्माण में डंफर चला रहा था। सोमवार की सुबह वह बाइक से काम पर मंदुरी जाने के लिए घर से निकला। अभी वह रानी की सराय थाना अंतर्गत कोठिया गांव के पास एनएच पर निर्माणाधीन पेट्रोप पंप के पास ही पहुंचा था कि पहले से खड़े पिकअप से टकरा गया। इस हादसे में रामप्रवेश गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पास में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिकअप को अपनी कस्टडी में ले लिया जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें