मां शाहिदा भी अक्सर बीमार ही रहती है। मेरी ननद व उसके पति किसी भी तरह उसकी व उसके परिवार की संपत्ति पर कब्जा की कवायद में जुटे है। एक बार तो वे पति के भाई जैद व मां शाहिदा को बरगला कर वसीयत भी करा चुके है। जिसे बाद में दोनों ने रद्द कर दिया। इसके बाद से अब वे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मो. आरिफ पुत्र अब्दुल हाकिम निवासी पठानटोला थाना सरायमीर के माध्यम से मेरी व परिवार की संपत्ति पर नजर रखे है। आरिफ द्वारा रंगदारी मांगी जा रही है तो फर्जी कागजातों के आधार पर उसकी व परिवार की संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। शबाना की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं एसओजी टीम ने अबू सलेम के मो. आरिफ को मुम्बई में गिरफ्तार कर लिया है। जिसे एसओजी टीम आजमगढ़ के लिए ले कर निकल चुकी है।
फर्जीवाड़ा व रंगदारी के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मो. आरिफ समेत तीन के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। जहां तक आरिफ के मुम्बई से गिरफ्तारी की बात है तो इसकी अभी हमें जानकारी नहीं है। जब पुष्टि होगी तो उच्चाधिकारियों द्वारा निश्चित तौर पर बताया जाएगा।- गौरव कुमार, सीओ सिटी, आजमगढ़।