नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा 29 जुलाई को लेखपाल को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहे जाने वाले बयान से लेखपालों में गुस्सा है। मंगलवार को लेखपालों ने जिले की सभी तहसीलों पर धरना देकर अपना विरोध जताया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी को सौंपा।
मेहनगर: तहसील परिसर में नगर विकास मंत्री आजम खां के बयान के विरोध में आक्रोशित मेहनगर लेखपाल संघ इकाई ने संघ ने जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। हरिद्वार सिंह ने कहा कि लेखपाल अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से पालन कर रहा है।
प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री आजम खां द्वारा 29 जूलाई 2016 को जनपद की मुरादाबाद तहसील विलारी में नगर पलिका के शिलान्यास कार्यक्रम में लेखपाल को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहकर पूरे संवर्ग को अपमानित किया है। जिसकी लेखपाल संवर्ग घोर निंदा व भर्त्सना की है। धरने में रामजन्म सिंह, राधेश्याम यादव, राजेश राय, पंकज अस्थाना, सतेंद्र सिंह, चंद्रबली चौहान, कैलाश यादव, हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। निजामाबाद: तहसील में भी लेखपालों ने नगर विकास मंत्री के बयान के विरोध में धरना दिया। अध्यक्षता हरेंद्र ने किया। धरने में तहसील अध्यक्ष राज बहादुर यादव, मंत्री कमल कुमार बिंद, धर्मजीत तिवारी, चंदर राम, लालचंद राम, रामबूझ यादव आदि मौजूद थे।
लालगंज/गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार लेखपालों ने लेखपाल संघ भवन में धरना दिया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज अयोध्या प्रसाद को सौंपा। धरने में अध्यक्ष कुंजन यादव, प्रेमनाथ लाल, अजीत कुमार सिंह, अनिल प्रजापति, रामजग यादव, विपिन सिंह, उदयनरायन राय आदि शामिल थे।