फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ब्लैक पॉटरी कलस्टर द्वारा निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक पॉटरी कलस्टर, डोडोपुर की ओर से रविवार को खादी जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शुरू होकर डोडोपुर गांव होते हुए श्रीनगर बाजार और निजामाबाद में पहुंची। रैली में कलस्टर से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं। जिन्होंने हाथों में आत्मनिर्भर भारत, खादी जागरूकता की तख्तियां ले रखी थीं। खादी खरीदें, खादी पहने, खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन और महात्मा गांधी अमर रहें के नारे लगाए। खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हर नागरिक घर में वस्त्र खादी से बना हुआ जरूर इस्तेमाल करें। इससे खादी के कपड़े बनाने में लगे ग्रामीणों का मनोबल बढ़ेगा। वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे। इस मौके पर हरपाल गिरि, आरपी मिश्रा, अभय त्रिपाठी, प्रमोद सोनकर, राममूरत यादव, इंद्रेश कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें