फूलपुर के डारीडीहा गांव में दो दिन पहले ट्रैक्टर की टक्कर से दो पोल टूट गए। पोल टूटने से बिजली की आपूर्ति बाधित है। मामले में अवर अभियंता विद्युत फूलपुर मनीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अवर अभियंता मनीष कुमार ने कहा है कि डारीडीहा गांव में ट्रैक्टर से 18 अक्तूबर को दो पोल टूटकर तार समेत जमीन पर गिर गए। इसके चलते दो पोल, तार, क्रॉसआर्मर, इंसुलेटर का नुकसान हुआ है। इससे सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। अवर अभियंता ने चालक सहित दो के खिलाफ सरकारी संपत्ति के नुकसान के संबंध में केस दर्ज करने की मांग की है। तार टूटने से डारीडीह, बैसाडीह, अंजानशहीद के ग्रामीण दो दिन से अंधेरे में हैं। अवर अभियंता ने बताया कि जिला वर्कशाॅप में सामान के लिए पत्र लिख दिया है। सामान आते ही पोल और तार खींचकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।