फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें : आजाद भगत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में लू के प्रकोप को देखते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व आजाद भगत सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने अपील की है। अधिकारियों कहा कि सतर्कता के साथ दायित्व निभाएं। बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लू से होने वाली जनहानि और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि लू से बचने के लिए दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। खूब पानी पीना चाहिए। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनना चाहिए। धूप से बचाव के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते या चप्पल का उपयोग करना चाहिए। तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शटर और रिफ्लेक्टर (एल्यूमीनियम या गत्ता) का उपयोग करना चाहिए। नशीले पदार्थ, शराब, उच्च प्रोटीन युक्त भोजन और बासी खाने से परहेज करना चाहिए।बच्चों और पालतू जानवरों को धूप में न छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें