सगड़ी। आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग के बगही डांड़ पुल पर मंगलवार को करीब तीन बजे आजमगढ़ से आ रही सवारी से भरा ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में बैठे आधा दर्जन से ऊपर लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एंबुलेंस बुलाया और जिला अस्पताल भिजवाया। जबकि कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कर कर छोड़ दिया गया।
आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग के बगही डांड़ पुल के करीब सड़क पूरी तरह से जर्जर है। जर्जर सड़क व सड़क पर बने गड्ढों की जांच करने के लिए छह अगस्त 2024 को संभागीय टीम व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत करने का जल्द भरोसा दिया था। पर एक माह बीतने के बाद भी न तो गड्ढे भरे गए। नतीजा मंगलवार को ऑटो पलट गया। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।