फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑटो चालकों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ऑटो रिक्शा चालक समिति के लोग। श्रोत-संगठन
विज्ञापन
आजमगढ़। ऑटो रिक्शा चालक समिति ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चालकों ने अपनी लंबित मांगों के लिए चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक के नेतृत्व में डीएम को मांग पत्र सौंपा गया। आरोप लगाया कि केंद्रीय परिवहन नियमों का उल्लंघन हो रहा है। डीजल ऑटो रिक्शा का परमिट 15 साल के बजाय 10 साल का कर दिया गया है। जबकि 15 साल का शुल्क पहले ही वसूला जा चुका है। इस कारण कई चालक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। संगठन ने 15 साल का पूरा परमिट या ब्याज सहित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने चुनिंदा परमिटों की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की। संगठन ने 48 चिह्नित केंद्रों पर ऑटो स्टैंड बनाने की मांग की है। ई-रिक्शा और ऑटो के लिए मार्ग निर्धारण भी आवश्यक बताया। ठेका परमिट नवीनीकरण में देरी पर लगने वाला 200 रुपये का विलंब शुल्क बंद करने को कहा गया। पाठक ने कहा कि जब कर 15 साल का लिया गया तो परमिट 10 साल का क्यों। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें