फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई आटो, एक ही परिवार के सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात ट्रक व आटो की टक्कर हो गई। जिसमें आटो सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायल रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव के निवासी है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव निवासी राजेंद्र राजभर की ससुराल मऊ जिले के चिरैयाकोट के बोगना बाजार है। मंगलवार की सुबह व परिवार के साथ ससुराल में आयोजित श्राद्ध में शामिल होने के लिए गए थे। रात 11 बजे सभी आटो से घर वापस लौट रहे थे। अभी आटो चिरैयाकोट थाना के बार्डर पर ही पहुंचा था कि ट्रक से आटो की टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मय वाहन भाग निकला। जिसें पुलिस ने पीछा कर सरसेना गांव के पास पकड़ लिया। वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घायलों में शाहखजुरा गांव निवासी जड़ावती देवी (45) पत्नी जंगी राजभर, लाली देवी (40) पत्नी दूधनाथ राजभर, अमिता देवी (38) पत्नी महेंद्र राजभर, पार्वती देवी (35) पत्नी हरिराम, प्रदीप (32) पुत्र पंचम राजभर, राकेश (30) पुत्र हरिराम, कलावती देवी (32) पत्नी हीरालाल शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य है। प्राइवेट अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें