फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो बाइक की टक्कर, अधिवक्ता समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थान क्षेत्र के देऊरपुर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार चालक की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे एक कार बूढ़नपुर की तरफ से कप्तानगंज की तरफ आ रही थी। देऊरपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और फोर लेन के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे कार चला रहे 30 वर्षीय कल्लू चौबे पुत्र वंशधारी निवासी सोनपार थाना महराजगंज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार 35 वर्षीय रिंकूसिंह निवास मरगुपुर, 32 वर्षीय दुर्ग विजय सिंह व 33 वर्षीय अजीज अहमद निवासी नेवादा थाना कप्तानगंज गंभीररुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटो बाइक की टक्कर, अधिवक्ता समेत पांच घायल
मेंहनगर। थाना के कुसुमुलिया गांव के पास शुक्रवार को सुबह 11 बजे मेंहनगर-कम्हरिया मार्ग पर आटो व बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता श्याम कन्हया निवासी मानपुर व साथ बैठे जियावन गंभीररुप से घायल हो गए। आटो में सवार वंदना पत्नी शंकर राजभर, नीलू राजभर व पूजा पुत्री शंकर राजभर निवासी करनेहुवां थाना मेंहनगर भी घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से अधिवक्ता व उनके साथी को तत्काल मेडिकल कालेज चक्रपानपुर भेज कर भर्ती कराया गया तो वहीं वंदना, नीलू व पूजा का मेंहनगर कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें