फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में इस बात को लेकर एक-दूसरे को गाली देते दो डॉक्टरों का ऑडियो वायरल, एसपी ने बैठाई जांच

Mon, 27 Apr 2020 09:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आजमगढ़ में पीएचसी रानी की सराय के वर्तमान चिकित्सक व पूर्व में तैनात रहे चिकित्सक में मोबाइल पर हुई गाली-गलौज का एक ऑडियो वायरल हुआ है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। वायरल ऑडियो में पीएचसी रानी की सराय के वर्तमान चिकित्सक और पूर्व में तैनात रहे चिकित्सक 21 अप्रैल के एडवांस अटेंडेंस को लेकर एक दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं।
विज्ञापन


पीएचसी पर पूर्व में तैनात रहे चिकित्सक का यहां से स्थानांतरण हो गया है। जबकि इनकी पत्नी अभी भी पीएचसी रानी की सराय से जुड़ी बढ़या स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। बताया जाता है कि स्थानांतरण के बाद भी उक्त चिकित्सक ने पीएचसी रानी की सराय स्थित सरकारी आवास नहीं छोड़ा था। उनकी जगह पर आए चिकित्सक सरकारी आवास पर कब्जा न मिलने से नाराज है।

बहरहाल पूरा प्रकरण एसपी तक पहुंच गया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी इला मारन को सौंप दी है। सूत्रों की माने तो पूर्व में तैनात चिकित्सक की पत्नी की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें उन्होंने दोनों पक्षों की गवाही आदि भी ले ली है। वहीं सोमवार शाम फोन पर एसपी से इस प्रकरण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उधर स्वास्थ्य महकमा पूरे प्रकरण में मूकदर्शक ही बना हुआ है। सीओ सिटी ईला मारन का कहना है कि एसपी के निर्देश पर प्रकरण की जांच कर रहा हूं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए  हैं। संभवत: मैं अपनी रिपोर्ट मंगलवार तक एसपी को सौंप दूंगा। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, जिसके चलते अभी कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

 सीएमओ आजमगढ़  डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है, मैने स्वयं दोनों पक्षों से बात कर समझाने का प्रयास किया था इसके बाद भी वे मामला पुलिस तक ले गये हैं। अब एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी जांच कर रहे है, ऐसे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा, लेकिन जहां तक वायरल ऑडियो की बात है तो डॉक्टरों का इस लहजे में बात करना सर्वथा गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें