आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों की दैनिक उपस्थिति अब हर रोज स्मार्ट फोन और टैबलेट के माध्यम से पोर्टल पर अंकित की जाएगी। सभी स्कूलों के अध्यापक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से नौ बजे तक बच्चों की उपस्थिति स्मार्ट फोन पर दर्ज करेंगे। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में कुल 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। शासन की ओर से बेसिक व कस्तूरबा विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी के साथ उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम पंजिका, स्टॉक पंजिका, निरीक्षण पंजिका, आय-व्यय व चेक इश्यू पंजिका, बैठक पंजिका आदि का डिजिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। यह काम लगभग आखिरी चरण में है। वहीं टाइम एंड मोशन स्टडी के तहत परिषदीय विद्यालयों में समय भी तय कर दिया गया है। यह व्यवस्था विद्यालयों में समय सुधारने के लिए किया जा रहा है। इस योजना के लागू होने के चलते बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन होगी। वहीं बच्चों की शिक्षा की मॉनीटरिंग में इसके माध्यम से की जाएगी कि बच्चा कितने दिन स्कूल में उपस्थिति रहा है। इससे पूरे महीने का आकलन किया जा सके।
सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज हो रही है। बहुत जल्द ही बच्चों की भी उपस्थिति ऑनलाइन होगी। शासन का जैसा आदेश होगा उसी हिसाब से कार्य होगा।- समीर, बीएसए आजमगढ़।