फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जानलेवा हमला करने वाले पर 50 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के शादी से इन्कार करने पर युवक ने 23 अप्रैल 2024 को उसके परिजनों पर फायरिंग की थी। इस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था। नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। उस पर आईजी अखिलेश कुमार ने रविवार को 50 हजार का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन


मेहनाजपुर के चिउंटहरा निवासी सतेंद्र सिंह की पुत्री तृप्ती सिंह विदेश में पढ़ाई कर रही है। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव निवासी अभिषेक सिंह तृप्ती से जबरन शादी का दबाव बना रहा था। युवती व उसके परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया तो अभिषेक सिंह ने धमकी दी। 23 अप्रैल को अभिषेक सिंह बाइक से अपने दो साथियों के साथ आया और तृप्ती के परिजनों पर फायरिंग कर दी। गनीमत थी कि किसी को गोली नहीं लगी।

तृप्ती के परिवार के विपुल सिंह ने मेहनाजपुर थाने में अभिषेक सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मेहनाजपुर पुलिस अब तक आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें