आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बा स्थित अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास लगे सेंट्रल बैंक के एटीएम को तोड़ कर सोमवार को चोरी का प्रयास हुआ था। बैंक मैनेजर द्वारा इस बाबत तहरीर पुलिस को दी गई थी। जिस पर अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को मुबारकपुर पुलिस ने एटीएम तोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले चोर गोपाल विश्वकर्मा पुत्र हरिशंकर विश्वकर्मा निवासी आसेपुर थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद जिला मऊ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि साइकिल से वह मोहम्मदाबाद से मुबारकपुर आया तो देखा कि एटीएम पर कोई गार्ड नहीं है। पहले दो दिनों तक उसने एटीएम की रेकी किया और फिर सोमवार की रात वह एटीएम तोड़ कर पैसा चोरी करने के लिए घुस गया। इसी दौरान चक्रमण कर रही पुलिस ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। एटीएम में रखे 16 लाख रुपये सुरक्षित बच गए।