फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष पर हमला, भगवा पार्टी की राजनीति छोड़ने की धमकी, मोबाइल और नकदी ले भागे बदमाश

Thu, 09 Dec 2021 10:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजगमढ़ में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर भारती (35) पर उस वक्त हमला बोला गया जब वो पार्टी कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विजय बहादुर भारती - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में गुरुवार की देर शाम भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर छह से ज्यादा बदमाशों ने हमला कर दिया। असलहे के बल पर बदमाशों ने उन्हें रोका और तमंचा सटा दिया। पहले गालीगलौज फिर मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर भारती (35) गुरुवार रात साढ़े आठ बजे बजे निजामाबाद पार्टी कार्यालय से अपने घर अहरौला थाना अंतर्गत पश्चिमपट्टी लौट रहे थे। अभी वे सिकंदरपुर खादारामपुर के पास ही पहुंचे थे कि पहले से पीछा कर रहे तीन बाइक सवार बदमाशो ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

बदमाशों ने उन्हें भगवा पार्टी की राजनीति छोड़ देने की बात कही अन्यथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने उनसे मोबाइल छिन लिया। इसके साथ ही बाइक की डिग्गी में रखे कुछ कागजात और नकदी लूट ली। मारपीट में विजय बहादुर भारती के कपड़े भी फट गए। किसी तरह वो वहां से निकले और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ ही भाजपा के लोग मौके पर पहुंचे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ने घटना के बाबत अहरौला थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर विजय की मोबाइल बरामद किया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं घटना के बाद से भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है।
पढ़ेंः अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने बनाई खास रणनीति, आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह का बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें