लाटघाट/सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के खांड़ गांव में अपहरण के फरार आरोपी के घर पुलिस ने मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की।
खांड़ गांव निवासी नंदलाल भारती पुत्र मुसाफिर भारती अप्रैल माह से अपहरण के एक मामले में फरार चल रहा है। पुलिस ने 82 नोटिस तामिला कराने के बाद मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई करते हुए सारे सामान को जब्त कर लिया। सभी सामान स्थानीय थाने पर ला कर जमा कर दिया गया है। उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण के मामले में नंदलाल भारती की काफी दिन से तलाश की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। संवाद