आजमगढ़। किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि देवगांव कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वादी मुकदमा ने बताया था कि उसकी कक्षा सात में पढ़ने वाली पुत्री स्कूल गई और फिर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस दौरान पता चला कि किशोरी को सुबोध निवासी कोनका नगला थाना उसहैत जिला बदांयू भगा ले गया है। इसके बाद मुकदमे में पाक्सो एक्ट की भी बढ़ोत्तरी कर दी गई। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुबोध को मिर्जा आदमपुर हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद