उत्तर प्रदेश एटीएस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। यूपी एटीएस की टीम ने आजमगढ़ से एआईएमआईएम से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम सबाऊद्दीन आजमी है। इससे पूछताछ में पता चला है कि ये आतंकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धमाका करने की योजना बना रहे थे।
एटीएस प्रेस नोट के लिए क्लिक करें..
सबाउद्दीन मौजूदा समय में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का भी सक्रिय सदस्य है। एटीएस की टीम सबाउद्दीन को मुख्यालय लाकर पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ और उसके मोबाइल का डेटा खंगालने पर पता चला है कि सबाउद्दीन आतंकी और जेहाद करने के संबंध में युवाओं का ब्रेनवाश करने के लिए आईएसआईएस द्वारा तैयार किए गए टेलीग्राम चैनल अल स्वायर मीडिया से जुड़ा हुआ है।