फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीसीटीवी से एटीएम बूथ की सुरक्षा का दावा, बूथ पर कहीं नहीं हैं गार्ड

विज्ञापन
16 : आजमगढ़ शहर के सिविल लाइंस में एटीएम बूथ पर पसरा सन्नाटा।- संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में नोटों से भरे एटीएम बूथ और बैंकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अधिकतर एटीएम बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। एटीएम की सुरक्षा में गार्डों की तैनाती ही नहीं है, बस सीसीटीवी कैमरे से ही इनकी निगरानी हो रही है। अब इनमें से कितने सीसीटीवी ठीक हैं और कितने खराब यह बता पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

लोगों को बैंक न जाना पड़े और बैंकों में भीड़भाड़ कम हो इसके लिए खाताधारकों को एटीएम कार्ड दिए गए। एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती की गई। यह गार्ड एक-एकव्यक्ति को एटीएम बूथ के अंदर भेजकर पैसे निकलवाते हैं। जिससे कोई किसी के कोड की जानकारी न कर सके और वह सुरक्षित एटीएम से पैसा निकाल सके।
वहीं शुक्रवार को जब नगर क्षेत्र में स्थापित एटीएम बूथों की पड़ताल की गई तो ज्यादातर एटीएम बूथों से गार्ड गायब मिले। लोग बिना रोक-टोक एटीएम में घुसकर लोग पैसे निकाल रहे थे। ऐसे में लाखों रुपये से भरे एटीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं पूर्व में एटीएम लूटे जाने की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं इसके बाद भी जिले में एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। हालांकि एटीएम बूथों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं लेकिन यह चल रहे हैं शोपीस हैं इसकी जानकारी करना मुश्किल है।
विज्ञापन

यूबीआई एटीएम पर नहीं मिला गार्ड
शुक्रवार की दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर शहर के सिविल लाइंस स्थित यूबीआई के एटीएम बूथ का गेट खुला मिला। यहां एटीएम बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां एटीएम बूथ की सुरक्षा में किसी गार्ड की तैनाती नहीं मिली।
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम भी मिला गार्ड विहीन
2.30 बजे यहां से थोड़ी दूर स्थित आईसीआइसीआई बैंक के एटीएम बूथ पर भी कोई ग्राहक नहीं मिला। यहां भी बूथ के बाहर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं मिला। इसी तरह कचहरी, सिधारी आदि अन्य एटीएम बूथों पर भी सुरक्षा रामभरोसे है।
एसबीआई के एटीएम बूथ पर नहीं मिला कोई गार्ड
इसी तरह से दोपहर एक बजे जब अतरौलिया बाजार में एसबीआई का एटीएम बूथ स्थापित है। इस बूथ की जब पड़ताल की गई तो बूथ पर कोई गार्ड तैनात नहीं मिला। लोग जाते और पैसा निकालकर चलते बनते।

अब एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड रखने का कोई प्रावधान नहीं है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से माॅनिटरिंग की जाती है। अब अधिकतर आउट डोर के एटीएम बंद होने लगे हैं। - पवन मिश्रा, एलडीएम।

16 : आजमगढ़ शहर के सिविल लाइंस में एटीएम बूथ पर पसरा सन्नाटा।- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें