फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पखवारे से एटीएम खराब, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पखवारे से एटीएम खराब, लोग परेशान
विज्ञापन

बैंक में लोगों को लगानी पड़ रही लंबी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेजवां। फ़िल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के पैतृक गांव मेजवां में लगा यूनियन बैंक का एटीएम दो पखवारे से खराब पड़ा है। जिसके चलते ग्राहकों को पैसा निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसा निकालने के लिए लोगों को बैंक में लंबी लाइन लगानी पड़ती है। कई दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के प्रयास से कैफी आजमी रोड के समीप गोपाल सुवेदी के आवास पर लोगों को पैसे निकालने की सुविधा के लिए यूनियन बैंक ने एटीएम लगवाया है। जिससे प्रतिदिन लोग पैसा निकालते हैं। रात के समय किसी को पैसे की जरूरत हुई तो वह पैसे निकाल सकता है। साथ ही बैंक में लाइन लगाने की झंझट से भी लोगों को छुटकारा मिल जाता है। लगभग एक पखवारे से एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते पैसा नहीं रखा जा रहा है। जिसके चलते लोग पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। जब बैंक जाते हैं तो लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता है। जानकारी होने के बाद भी अब तक एटीएम को सही नहीं कराया गया है। आफ़ताब, सुरेश, सरिता, नीलम, सीमा, सखावत, संतोष, अभय लालू ने बताया कि कई बार पैसे की अचानक आवश्यकता पड़ी तो पैसे नहीं निकाल पाए। एटीएम पहुंचे तो वह खराब पड़ा था। उन्होंने कहा कि एटीएम जल्दी ठीक कराया जाए ताकि ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। शाखा प्रबंधक मयंक का कहना है कि एटीएम जल्द ठीक हो जाएगा कोई तकनीकी खराबी है, बैंक ग्राहकों की हर सुविधा का ख्याल रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें