फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पैरालंपिक संघ के तत्वावधान में सात दिसंबर को डीएवी इंटर कॉलेज में एक दिवसीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसकी जानकारी संघ के सचिव अजय कुमार मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्ग के लिए होगी। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दोनों वर्ग में होगी। जूनियर वर्ग में 13 से 17 और सीनियर वर्ग में 18 से 35 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें 100, 200, 400 और 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जेबलीन थ्रो, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फोटो लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के आधार पर जनपदीय टीम का चयन किया जाएगा, जो बरेली में 20 और 21 दिसंबर को होने वाली 10वीं यूपी पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें