फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आग से कहीं मवेशी की हुई मौत तो कहीं फसल हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में शुक्रवार को भी आग का कहर जारी रहा। कहीं आग की लपटों ने मवेशियों को अपने आगोश में ले लिया तो कहीं कइयों किसानों के खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड समय से न पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला। फसल जलने से किसानों में काफी मायूसी छाई रही।
विज्ञापन

अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर (रौजा) गांव निवासी चंद्रमुनी राजभर पुत्र महावल व जगरनाथ राजभर पुत्र चंद्रबली पशुओं के बांधने के लिए मड़ई डाल रखी है। शुक्रवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे शार्ट सर्किट होने से पशुशाला में आग लग गई। इस अगलगी तीन पशु जलकर मौके पर दम तोड़ दिए। वहीं दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। यही नहीं आग ने पास में मौजूद किसान दीपचंद के खेत में खड़ी एक बीघा गेहूं की फसल को भी जलाकर राख कर दिया। बरदह प्रतिनिधि के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के भूलनडीह ताल में इस्माइल अंसारी के ट्रैक्टर द्वारा मशीन से सुशील विश्वकर्मा पुत्र डॉ. चंद्रमणि विश्वकर्मा के खेत में भूसा बनाया जा रहा था। तभी भूसे के मशीन में पत्थर जाने के कारण चिंगारी निकली और भूसा मशीन व खेत में आग लग गई। भूलनडीह ताल के पास से आग लगी जो कोहरौली, राजगंज, सीसरेड़ी, पिछौरा व कुंभ गांव तक आग की लपटे पहुंच गई। आग विकराल रूप लेती चली गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। तब दमकल और आसपास के ट्यूबवेल से पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया। मौके पर लेखपाल प्रभारी निरीक्षक बरदह अखिलेश कुमार मौर्य पहुंचे और जांच पड़ताल किए। इस अगलगी में किसान श्रीप्रसाद, निर्दोष, राधेश्याम, गीता चौबे, हरि प्रसाद, राम अवतार सरोज, राजदेव चौहान, गोकुल समेत अन्य किसानों के सैकड़ाें बीघा फसल जलकर राख हो गई। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार जीयनपुर थाना के केशवपुर में आग लग गई और रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव तक पहुंची। जिसमें अखिल चंद, सूर्यभान का गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं बनकटिया गांव निवासी, बनकटिया गांव के बिशनपुर में कुछ लोगों की खड़ी फसल जली।
मझौवा गांव के रामदास, मझौवा सुरेंद्र मिस्त्री, पांडे का पूरा में भद्र का गेहूं फसल जल गया। करीब 50 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची लेकिन पानी के अभाव में वो भी कारगर साबित नहीं हो सकी। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रतुआपार गांव के सिवान व अम्बेडकर नगर जिले के लहटोलवा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गया। जिससे रामकुमार, रामबूझ यादव, रमेश, राम प्रकट, शैलेश सहित दो दर्जन से अधिक किसानों के खेत में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें