फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने का कारण पूछने पर चढ़ा सफाई कर्मी का पारा: ADO से बोला-‘ज्यादा से ज्यादा हमें सस्पेंड कर देंगे’

Sat, 22 Oct 2022 07:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

साफ-सफाई की जांच करने के लिए एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव गांव में पहुंचे। वहां स्कूल, चकरोड व अन्य जगहों पर भारी गंदगी दिखी। सफाई कर्मी की लापरवाही पर एडीओ पंचायत ने उसे जानकारी मांगी तो वह आपा खो बैठा और वह उनसे भिड़ गया। उसने एडीओ पंचायत से ज्यादा से ज्यादा सस्पेंड करने की बात कहीं। कहा, इससे खाने के बगैर नहीं मरेंगे।
विज्ञापन
सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में सफाई व्यवस्था का हाल जानने शुक्रवार को बनरहिया गांव पहुंचे एडीओ पंचायत से एक सफाई कर्मचारी उलझ गया। उसका तेवर देख एडीओ पंचायत सकते में आ गए। दोनों के बीच कई मिनट तक बहस होती रही। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गांवों में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां के मद्देनजर सफाई कर्मचारियों से गांवों में सफाई कराई जा रही है। इसी कड़ी में बनरहिया गांव में साफ-सफाई होनी थी।
विज्ञापन

इसकी जांच करने के लिए एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव गांव में पहुंचे। वहां स्कूल, चकरोड व अन्य जगहों पर भारी गंदगी दिखी। सफाई कर्मी की लापरवाही पर एडीओ पंचायत ने उसे जानकारी मांगी तो वह आपा खो बैठा और वह उनसे भिड़ गया। उसने एडीओ पंचायत से ज्यादा से ज्यादा सस्पेंड करने की बात कहीं। कहा, इससे खाने के बगैर नहीं मरेंगे। पूरे मामले का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में सफाई कर्मी से एडीओ पंचायत साफ-सफाई न होने का कारण पूछते हैं। जिस पर वह अपना आपा खो बैठता है। एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से सफाई की जांच पड़ताल कर रहे थे। स्कूल के शौचालय, सड़कें अन्य सार्वजनिक स्थल पर गंदगी को लेकर सफाई कर्मी से कारण पूछा तो वह अपना आपा खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें