फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ पू - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील के गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबारी में शुक्रवार को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय से अध्ययन कर सफल हुई छात्राओं ने अपनी सफलता की कहानी अपने जूनियर छात्राओं से साझा किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रचार्य डा. यादवेंद्र आर्य एवं मुख्य अतिथि डा. जय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा राधा कृष्ण पर आधारित कई नृत्य प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा महाविद्यालय से अध्ययन करने के बाद सफल छात्राओं का सम्मान किया गया। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जेआरएफ के माध्यम से शोध कार्य कर रही किस्मत्ती चौरसिया से अपने जीवन शिक्षा के जीवन में हुई संघर्ष को साझा किया। बताया कि पढ़ाई के दौरान उनकी मां उनकी किताबें फेंक दिया करती थी। जेआरएफ के बाद भी महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा भाई सहित पूरे परिवार को समझना पड़ा। इसलिए आप लोग किसी भी समस्या से पढ़ाई से दूर मत होइए। इसके बाद डिग्री कालेज में सफल, एलटी, टीजीटी, पीजीटी, नेट जेआरएफ में सफल कविता सिंह, नेहा यादव, ज्योति यादव, जया यादव, विशाली यादव आदि छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डा. जयसिंह रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डा. यादवेंद्र आर्य एवं संचालन ज्वाला यादव के साथ डा. उदयभान यादव ने किया। संयोजक डा. नंदलाल चौरसिया रहे जबकि समारोहक डा. उदयभान यादव रहे। प्राचार्य डा. यादवेंद्र आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। डा. अरुण प्रताप यादव, डा. अनिल सिंह यादव, आराधना शुक्ला, सलोनी, श्वेता, श्रद्धा, पुनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें