फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में कई जगहों पर प्रतिमाओं की स्थापना

Tue, 10 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपों के पर्व दीपावली पर भगवान गणेश और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस दिन जहां लोग घरों में मूर्ति की स्थापना पर इनकी पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन


वहीं विभिन्न पूजा समितियों द्वार नगर के कई स्थानों पर पांडाल का निर्माण कर विघ्रहर्ता गणेश और मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई।

नगर के बाज बहादुर और सीताराम मुहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में समितियों द्वारा प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा की स्थापना के लिए समितियों द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिमा के कपाट खेल दिए गए हैं। जहां दर्शन पूजन का क्रम चल रहा है।

श्रद्धालु पंडालों में पहुुंच कर पूजन अर्चन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। समितियों द्वारा पंडाल में दर्शनार्थियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। दर्शन के बाद समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें