फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 10 कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगी एस्ट्रोनॉमी लैब, 1.80 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब छात्राएं किताबों के साथ प्रयोगों के जरिये भी अंतरिक्ष विज्ञान को समझ सकेंगी। दीपावली पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इन विद्यालयों में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना के लिए 1.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। इसके लिए क्रिटिकल गैप योजना से धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लैब की स्थापना अतरौलिया, महराजगंज, मेंहनगर, कोयलसा, रानी की सराय, पवई, ठेकमा, अजमतगढ़, जहानागंज और मार्टीनगंज के कस्तूरबा विद्यालयों में होगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को आवश्यक कार्यवाही पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। प्रयोगशालाओं में छात्राएं वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से ग्रहों, तारों, सौरमंडल और आकाशीय पिंडों के बारे में जानकारी हासिल करेंगी। इससे उन्हें खगोल विज्ञान की व्यावहारिक समझ मिलेगी और वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी। खासकर ग्रामीण और वंचित वर्ग की छात्राओं को आधुनिक विज्ञान शिक्षा से जोड़ने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें