फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर मारपीट, तीन घायल

Sun, 08 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के सुरूर में शुक्रवार की सुबह कुछ लोग रौनापार थाने के केवटहिया गंाव निवासी सूरज केवट के यहां पहुंचे। हुडदंग मचाते हुए वह परिवार की महिलाओं पर रंग डालने लगे।
विज्ञापन


जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ उन लोगों से उलझ गए और उनसे कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट हो गई। हमलावर भारी संख्या में थे, इस कारण वह सूरज और उसके परिवार के लोगों पर भारी पड़ गए।

मारपीट में सूरज केवट (55), के साथ उसके परिवार के विरजू (32) और अर्जुन (40) भी घायल हो गए। चीख पुकार होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो मनबढ़ भाग निकले।

 परिवार के लोगोें ने सभी घायलों को पीएचसी हरैया में भर्ती कराया। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर पीड़ित परिवार के सदस्य घायलों
विज्ञापन
विज्ञापन


 को पीएचसी हरैया में भर्ती कराने के बाद कार्रवाई के लिए वहां प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें