सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओहदारीपुर गांव निवासी युवक की सऊदी में 11 अगस्त को मौत हो गई थी। रविवार को मृतक का शव उसके घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ओहदारीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र बसंत रोजी रोटी के लिए सऊदी के दम्माम शहर गया था। जहां समय से वेतन न मिलने पर वह भाग कर रियाद शहर चला गया और वहां स्लाइडिंग का काम करने लगा। बीते 11 अगस्त को उसकी सऊदी में ही एक सड़क हादसे में मौत हो गई। लगभग दो माह बाद दिलीप का शव सऊदी से उसके गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम क्रिया कर्म की सभी रस्मो को अदा करने के बाद दिलीप का अंतिम संस्कार कर दिया गया।