फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण वध होते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

विज्ञापन
नगर के पुरानी सब्जीमंडी में बनाया गया रावण का पुतला। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी धूमधाम से मनाया गया। पुरानी सब्जी मंडी और पुरानी कोतवाली में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम होते रावण के वध के समय जय श्रीराम के जयकारें से गूंज उठा। रावण का पुतला जलते ही श्रद्धालु खुशी में झूम उठे। पुरानी कोतवाली पर राम रावण के वध के बाद विजय यात्रा निकाली गई। जबकि पुरानी सब्जी मंडी पर रावण वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन

पुरानी कोतवाली पर विजयदशमी पर रावण वध का मंचन किया गया। मंचन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक तरफ भगवान राम, लक्ष्मण रथ पर सवार अपनी सेना के साथ रणभूमि पर थे, तो दूसरी तरफ रावण भी अपनी सेना के साथ मुकाबले के लिए उतरा था। रावण दहन के लिए उसका पुतला बनाया गया था। सूर्यास्त होते ही राम ने रावण की नाभि में तीन बाण मारा, रावण की मौत होते ही जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। रावण का पुतला जलते ही लोग विजय की खुशी से झूम उठे। असत्य पर सत्य की जीत होते ही भगवान राम की विजय यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में पुरानी सब्जीमंडी में रथ पर सवार राम, लक्ष्मण के दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां भी रावण वध का मंचन किया गया। रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। असत्य पर सत्य की जीत होते ही चारों तरफ खुशी छा गई। पूरे नगर में धूमधाम से विजयादशमी मनाई गई।
विजय यात्रा में राम के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
मेजवां। फूलपुर दशहरा मैदान में मां सीता का हरण करने का बाद युद्ध में श्रीराम रावण का वध करते हैं, इस दौरान रावण का 40 फुट का पुतला धूं-धूं कर जल उठा। वहां मौजूद लोगों द्वारा लगाए गए श्रीराम के जयकारे से पूरा कस्बा गूंज उठा। असत्य पर सत्य की जीत से चारो तरफ खुशी छा गई। इसके विजय यात्रा निकाली गई। विजय यात्रा में भगवान श्री राम के दर्शन को लोगों की सडक़ के दोनों तरफ हाथ जोड़े लोग खड़े थे। जुलूस को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया, जगह-जगह प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई। इस मौके पर अजय जयसवाल, सुधीर रावत, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।

पुरानी कोतवाली में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला।- फोटो : AZAMGARH

पुरानी कोतवाली में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला।- फोटो : AZAMGARH

पुरानी कोतवाली में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें