फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साढे चार घंटा विलंब से पहुंची और दो घंटा विलंब से हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों ट्रेनों को लेकर यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बाराबंकी प्रखंड में रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते शाहगंज आजमगढ़ के रास्ते अधिकतर ट्रेनों का संचलन ठप कर दिया गया है। वहीं जो ट्रेनें आजमगढ़ आ या जा रही हैं, कोहरे के कारण काफी विलंब से चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों को ठिठुरते हुए स्टेशन पर उनका इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को पुनः कैफियात काफी विलंब से आजमगढ़ आई। वहीं साबरमती को निरस्त कर दिया गया। उधर बाराबंकी प्रखंड में इंजीनियरिंग वर्क के चलते उत्सर्ग, सूरत छपरा और सरयू यमुना का रूट 14 जनवरी तक के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। इससे यात्रियों को इस भीषण ठंडक में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इधर कुछ ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई है। मगर, उनके समयबद्ध चलने की व्यवस्था नहीं बन पाई है। कोहरे के चलते कुछ ट्रेनों का शेड्यूल और बिगड़ गया है। अधिकतर दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें काफी प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को कैफियात डाउन 12226 आजमगढ़ साढ़े चार घंटा विलंब से पहुंची। इसके चलते आजमगढ़ से दिल्ली तक जाने वाली कैफियात 12225 अप दो घंटा विलंब से रवाना हुई। अधिक लेट चलने से साबरमती 19166 को रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें