फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी तरीके से कई शस्त्रों के लाइसेंस लेने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस ने फर्जी तरीके से कई शस्त्रों का लाइसेंस लेने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। खुद को सीमा सुरक्षा बल का जवान बता कर पकड़े गए व्यक्ति ने तीन असलहों का लाइसेंस जारी कराया था। जांच में पोल खुली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक बांके बहादुर सिंह ने पांच जनवरी 2021 को सूचना दिया कि टहर वाजिदपुर गांव निवासी आनंद सिंह उर्फ विक्की सिंह व अंशदीप सिंह पुत्रगण स्व. श्याम बहादुर सिंह द्वारा फर्जी तरीके से बंदूक, राइफल व रिवाल्वर का लाइसेंस जारी करा लिया गया है। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि अंशदीप सिंह ने खुद को सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय बटालियन का जवान व अपनी तैनाती जनपद किश्तवार, जम्मू काश्मीर में दिखा कर तीनों शस्त्र लाइसेंस जारी कराया है। पुलिस की विवेचना में इस बात का खुलासा हुआ कि संदीप किसी भी अधै सैनिक बल अथवा पुलिस बल में सेवारत नहीं है। कूटरचना कर उसने अपने व भाई के नाम पर लाइसेंस जारी कराया है। इसके बाद पुलिस ने कप्तानगंज थाने में दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने वाजिदपुर गांव निवासी आरोपी भाईयों के घर पर दबिश दिया। इस दौरान अंशदीप सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। वहीं फरार आनंद सिंह की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें