बरदह थाना क्षेत्र के लिलाई गांव की प्रधान राधा पत्नी जयप्रकाश के घर एक युवक रास्ते के विवाद में दरवाजे पर तमंचा लहराते हुए वह प्रधान व उनके परिजनों को धमका रहा था। इस बीच सूचना पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंची गई और तमंचा लहरा रहे युवक को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम वीरेंद्र यादव पुत्र विजय प्रसाद यादव बताया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।