फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गेहूं खरीद में मंडल में मऊ सबसे आगे, बलिया पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गेहूं क्रय के लिए बने केंद्रों पर अब गेहूं की खरीद तेजी से हो रही है। आजमगढ़ मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 16554.95 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। अधिक से अधिक खरीद के लिए गांवों में मोबाइल पर्चेज के जरिए भी किसानों से खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

एक मार्च से ही गेहूं खरीद के लिए जनपद में 213 क्रय केंद्र खोल दिए गए थे लेकिन फसल तैयार न होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही थी। बीते एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो सकी। अब क्रय केंद्रों पर खरीद ने रफ्तार पकड़ लिया है। मंडल में 3114 किसानों से 2.68 लाख एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 16554.95 एमटी गेहूं खरीदा गया है। सबसे ज्यादा मऊ में 14.22 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। मऊ को 46700 एमटी खरीद का लक्ष्य है। इसमें से 5802.15 एमटी गेहूं खरीदा गया। इसी प्रकार आजमगढ़ को 94700 एमटी खरीद का ल्रक्ष्य दिया गया है। यहां पर लक्ष्य के सापेक्ष 5.71 प्रतिशत यानि 5408.05 गेहूं खरीद हो चुकी है। गेहूं खरीद में बलिया जनपद तीसरे स्थान पर है। यहां पर अब तक 4.22 प्रतिशत ही गेहूं खरीदा गया। बलिया को 126600 एमटी खरीद का लक्ष्य मिला है इसके सापेक्ष यहां 5344.76 एमटी गेहूं खरीदा गया। इसी प्रकार किसानों से गेहूं खरीद को शासन के निर्देश पर मोबाइल पर्चेज की व्यवस्था की गई है। इसमें क्रय केंद्र प्रभारी स्वयं किसानों से संपर्क कर गांवों में जाकर गेहूं की खरीद कर रहे हैं।
पिछली बार की तुलना में इस बार हम गेहू खरीद में आगे चल रहे हैं। सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो चुकी है। इसके अलावा मोबाइल पर्चेज के जरिए किसानों से सीधे घर पर जाकर गेहूं खरीदा जा रहा है। - राममूर्ति पांडेय, संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें