फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र, शास्त्र के पुजारी थे परशुराम

Mon, 20 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डा. मातबर मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के पुजारी थे। एक महान तपस्वी होते हुए भी उन्होंने महान अत्याचारी शासक सहस्त्रार्जुन का वध किया। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) पं. सुबाषचंद्र तिवारी ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से बुद्धिजीवियों को भी अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है।

त्रेता युग में जब हय-हय वंशी क्षत्रिय सहस्त्रार्जुन के नेतृत्व में अधर्म के पथ पर चलकर आम लोगों को आतंकित किए हुए थे, उस समय भगवान परशुराम का प्रादुर्भाव हुआ और उन्होंने अन्यायी शासकों का विनाश किया। वे आज भी अमर हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पं. रामप्रकाश तिवारी, संजय पांडेय, चंद्रमा पांडेय, सतीश चंद्र मिश्र, संजय चतुर्वेदी, इद्रेंशमणि तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। संस्थापक/प्रबंधक आरपी यादव, प्रधानाचार्या मधु पांडेय, सलाहकार आरआर यादव, कंचन यादव मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें