फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंचायत सहायक के 72 पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में रिक्त पंचायत सहायक के 72 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए दो जून से चार जून 2025 तक शुरू होगी, जिसमें ग्राम पंचायतों के सूचना पट्ट और मुनादी के माध्यम से सूचना दी जाएगी। आवेदन पत्र पांच जून से 20 जून तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खंड कार्यालय या संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि 21 जून से 26 जून तक आवेदनों को ग्राम पंचायतों को भेजा जाएगा। 27 जून से 4 जुलाई तक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय समिति 5 जुलाई से 11 जुलाई तक आवेदनों की जांच और संस्तुति करेगी। अंत में, 12 जुलाई से 14 जुलाई तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक निर्धारित प्रारूप पर सभी जानकारी भरकर व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से संबंधित कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें