फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 230 लेखपालों में वितरित किया गया नियुक्तिपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश में नव चयनित लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने 230 लेखपालों में नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त मनीष चौहान ने सभी नव चयनित लेखपालों को सरकारी सेवा में आने के लिए बधाई देते हुए कहा कि लेखपाल प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग होता है, जिसकी सहायता से जमीन से संबंधित हर प्रकार के समस्याओं का समाधान किया जाता है। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि राजस्व विभाग सबसे पुराना विभाग है। आपको जो भी दायित्व दिए जाएंगे, उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करना आप सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज यादव, सीआरओ विनय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें