फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों पर रिफ्लेक्टर पट्टी और लाल पेंट लगाएं

विज्ञापन
चीनी मिल सठियांव के गेस्ट हाऊस में ट्रांसपोर्टर व अधिकारियों की हुई बैठक । संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अमिलो। चीनी मिल सठियांव के गेस्ट हाउस में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रांसपोर्टर व अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में गन्ना ढुलाई के समय दुर्घटना से बचने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर पट्टी व पेंट से कलर करने के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पेराई सत्र चालू होने के बाद गन्ना की आपूर्ति वाहनों से लगातार दिन और रात होती है। उस समय घना कोहरा होने के कारण दुर्घटनाएं अक्सर बढ़ जाती हैं। जीएम अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि जितने ट्रांसपोर्टर हैं, सभी अपने वाहनों का कामर्शियल में पंजीकरण करा लें। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न करें, क्योंकि ट्रांसपोर्टर का गन्ना आपूर्ति में बहुत बड़ा योगदान होता है। जिस वाहन का नंबर दिए गए हैं, उसी गाड़ी का गन्ने की आपूर्ति करने में प्रयोग करें। अन्य वाहनों का प्रयोग कदापि न करें। इससे क्रय केंद्रों पर वाहनों का नंबर आसानी से मिलान किया जा सकता। एआरटीओ सतेंद्र यादव ने कहा कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाएं। उसे पीले व लाल रंग से पेंट करें। ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। घने कोहरे में रोशनी कम होती है और सामने धुंधला दिखाई देता है। इसलिए रिफ्लेक्टर पट्टी व पेंट आप को संकेत देगा। बैठक में एसओ राजकुमार सिंह ने कहा कि जो यातायात के संबंध में निर्देश दिया गया है। उसका ट्रांसपोर्टर व किसान पालन करें। इस अवसर पर मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह, उप प्रबंधक राहुलकांत यादव, मुख्य लेखाकार वैष्णव तिवारी, रामदरश यादव, बालकिशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें