फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन का फरमान हवाहवाई, सड़कें नहीं हुईं गड्ढा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का प्रशासन का फरमान हवाहवाई साबित हो रहा है। फूलपुर क्षेत्र की अधिकांश सड़कें तो गड्ढा मुक्त हो गई हैं लेकिन कुछ सड़कों पर अभी भी काम नहीं हो सका है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी हैं। वहीं, विभागीय अधिकारी इसे कम समयावधि बता रहे हैं। उनका कहना है कि इतने सीमित समय में भी काफी हद तक सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में जिले में जिलाधिकारी द्वारा की गई बैठक में अधिकारियों को शीघ्र जर्जर सड़कों की मरम्मत कर गड्ढा मुक्त करने फरमान जारी किया गया था। लेकिन यह फरमान फूलपुर से पैराणिक स्थल दुर्वासा तक जाने वाली सड़क, फूलपुर से लद्ययाडीह होकर माहुल तक जाने वाली सड़क व फूलपुर से मुंडियार तक नहीं बनाई गई है। इससे सरकार की घोषणा खोखली साबित हो रही है। इन सड़कों में सबसे महत्वपूर्ण दुर्वासा मार्ग है, जहां कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल मेला लगता है। यह मेला सात नवंबर से शुरू होगा जो तीन दिन तक चलेगा। वैसे तो इस मार्ग पर हमेशा लोगों का आवागमन रहता है। पौराणिक स्थल होने के चलते इस मार्ग को विशेष रूप से मरम्मत करना चाहिए। लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया है। सड़क की हालत बदतर होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के रहने वाले डॉक्टर घनश्याम सिंह, संजय तिवारी, प्रेम गिरी, बलराम तिवारी, रामकेवल सिंह आदि ने सड़क का मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें